सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है. इसी के साथ अब हरी सब्जियां भी बाजार में मिलने लगेंगी, जोकि सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है. हालांकि, एक बड़ा वर्ग ऐसा भी होता है जिन्हें हरी सब्जियां कम पसंद आती हैं. इस लिस्ट में बच्चे सबसे आगे हैं. इससे पेरेंट्स के लिए दिक्कत हो जाती है कि आखिर वो बच्चों को पालक और अन्य हरी सब्जियां कैसे खिलाएं. अगर आप भी इसी में से एक हैं तो आप घर पर आलू के साथ पालक का निमोना जरूर बनाएं. ये सब्जी बच्चों को जरूर पसंद आएगी.
तो चलिए शुरू करते हैं पालक के निमोने की रेसिपी:
सामग्री:
पालक
दो उबले हुए आलू
दो प्याज
दो टमाटर
हरे मिर्चा (अगर आप तीखा कम या ज्यादा खाते हैं तो मिर्च की संख्या अपने हिसाब से घटा-बढ़ा लें)
नमक (स्वादानुसार)
लहसुन (चार से पांच कली)
हल्दी
दो से तीन चम्मच तेल
देसी घी
विधि:
सबसे पहले पालक को कूकर में एक सीटी देकर उबाल लें और उसे ठंडा होने के लिए रख दें. फिर उबाली हुई पालक को मिक्सी में पीस लें. साथ ही, टमाटर और प्याज को भी मिर्चे के साथ मिक्सी में पीसकर अलग रख लें. इसके बाद कढ़ाई में तेल को गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें जीरा डाल दें. इसके साथ आप प्याज टमाटर का पेस्ट भी डाल दें और इसे अच्छी तरह से पक्का लें. जब पेस्ट तेल छोड़ने लगे तो इसमें पालक का पेस्ट डाल करके इसे अच्छे पका लें. फिर इसमें अपने अनुसार पानी डालें. अगर आपको गाढ़ी ग्रेवी चाहिए तो पानी का इस्तेमाल कम करें. पानी के साथ आप नमक (स्वादानुसार) और हल्दी डालें. फिर ग्रेवी को थोड़ा और पकाएं. थोड़ी देर बाद इसमें आलू डालकर 2 से 3 मिनट तक पका लें. सबसे आखिरी में आप देसी घी गर्म करके इसमें बारीक कटी हुई लहसुन डाल लें और फिर सब्जी में लहसुन का तड़का लगा दें. तो लीजिये आलू-पालक निमोने की सब्जी तैयार है. आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
(फोटो साभार: healthyfiedtaste)

Comments
Post a Comment